Edit Template
हेडलाइन

जशपुर जिले में तीन दिन से लगातार भारी बारिश का प्रकोप.बगीचा -पंडरापाठ में भू-स्खलन – SDM ने बंद कराया आवागमन

बगीचा 24 अगस्त (रमेश शर्मा)
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में तीन दिन से लगातार भारी बारिश का प्रकोप से बगीचा -पंडरापाठ में भू-स्खलन से स्थानीय प्रशासन ने वाहनों का आवागमन बंद कर दिया है।

बगीचा में इस प्राकृतिक विपदा के बाद जिले के सक्रिय कलेक्टर रोहित व्यास भी स्थिति पर नियंत्रण करने हेतु पल पल की रिपोर्टिंग ले रहे है, और अधिकारियों को आवश्यक सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।


बगीचा एसडीएम प्रदीप राठिया ने राजकाज न्यूज को बताया कि बगीचा से रौनी के बीच में मुख्य सड़क पर बड़ी बड़ी दरार आ गई हैं जिसके कारण पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से एहतियातन वाहनों की आवाजाही पर तुरंत रोक लगा दी गई है।

घटनास्थल का वीडियो
बगीचा एसडीएम प्रदीप राठिया

इस क्षेत्र में पुलिस तैनात कर वाहनों को अब रूट परिवर्तित करके रजपुरी जलप्रपात वाले मार्ग होते हुए कामारिमा वाले मार्ग से शुरू करा दी गई है एवं बगीचा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता ने तत्काल मौके पर पहुंच कर सड़क पर बचाव कार्य शुरू करा दिया है।

इधर जनपद सीईओ विनोद सिंह के द्वारा भू-स्खलन की घटना के बाद आसपास के ग्रामीण इलाकों से लगातार संपर्क स्थापित किया जा रहा है।

फिलहाल बारिश का लगातार प्रकोप को देखते हुए लोगों की चिंता बढ़ गई है।

भूस्खलन वाला हिस्सा

Advertisement

2

error: Content is protected !!