अंकित गोरख की रिपोर्ट…
धर्मजयगढ़ 16 अक्टुबर – धर्मजयगढ़ की प्यारी और होनहार बेटी सान्वी पटेल ने पिछले दो दिनों में लगातार सफलता के दो अलग अलग झंडे फहराए है।
पिछले दो दिनों में ही, उसने ज़िला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी और ज़ोन स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपने उत्कृष्ट विज्ञान सेमिनारों के लिए शील्ड जीतकर अपनी कौशल की चमक बिखेरी है, उसकी लगन, कड़ी मेहनत और प्रतिभा ने परिवार समेत सभी क्षेत्र वासियों को सचमुच गौरवान्वित किया है।
अपनी सफलता को आकार देने के लिए सान्वी समेत पूरे परिवार ने उनके शिक्षकों और प्रधानाचार्य के अटूट सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों और प्राचार्य जी के मार्गदर्शन से ही ये दोहरी विजय संभव हो सकी है।
ज्ञात हो कि सान्वी पटेल धर्मजयगढ़ के प्रतिष्ठित पटेल परिवार के सदस्य मनीष पटेल जी की सुपुत्री हैं उनके साथ उनके पिता जी को भी चित्रकला और अलग अलग विधाओं में महारत हासिल है।
राजकाज न्यूज की टीम भी सान्वि पटेल की चमकीली सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देती है।















