नशामुक्त हो युवा पीढ़ी नशामुक्त हो हमारा देश…इस संदेश के साथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन…
रायगढ़ 25 नवंबर – नशामुक्ति के लिए RUN FOR HEALTH का आयोजन आज बजरंग दल रायगढ़ के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें सभी युवा बच्चे महिलाओं समेत सभी वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्टेशन चौक से की गई जिसमें जिला पुलिस कप्तान दिव्यांग पटेल एवं बजरंग दल के प्रांत संयोजक शुभम नाग ने भगवा ध्वज दिखाकर दौड़ को रवाना किया एवं प्रतिभागियों के साथ सभी लोगों के द्वारा मुख्य सड़क से सुभाष चौक होते हुए अग्रसेन चौक तथा शहीद चौक के रास्ते स्थानीय कमला नेहरू उद्यान में इसका समापन किया गया जहां समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

समापन अवसर पर विशिष्ट अतिथि शहर के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक तथा RSS के पूर्व नगर संघचालक डॉक्टर प्रभात पटेल जी एवं मुख्य अतिथि अपेक्स हॉस्पिटल के संचालक एवं ख्यातिलब्ध डॉक्टर मनोज गोयल व कार्यक्रम अध्यक्ष डीएसपी पुलिस अनिल विश्वकर्मा थे तथा समाज सेवी दीपक डोरा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पश्चात पुरुष एवं महिला वर्ग से प्रथम द्वितीय तथा तृतीय विजेताओं को पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं इसके अलावा 15 सांत्वना पुरस्कार भी अन्य विजेताओं को देते हुए दौड़ में शामिल सभी प्रतिभागियो को प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया गया।
रायगढ़ बजरंग दल के इस नशामुक्ति जैसे गंभीर विषय पर इस कार्यक्रम को जनजागरण के उद्देश्य से आयोजित किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचाना ही है तथा एक सुव्यवस्थित एवं स्वस्थ के प्रेरणा मिले और आने वाली पीढ़ी में एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो इसके लिए इसे रन फॉर हेल्थ नाम दिया गया है साथ ही कार्यक्रम के अंत में सभी के द्वारा नशामुक्ति के लिए शपथ ली गई।
विशिष्ट अतिथि डॉक्टर श्री प्रभात पटेल ने युवाओं को नशे की तरफ न जाकर एक स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लेने की प्रेरणा दी तथा डॉक्टर मनोज गोयल ने बताया कि किस तरह इस बुरी लत के कारण लोगों के परिवार के जीवन पर इसका कितना बुरा प्रभाव पड़ रहा है, इसके अलावा डीएसपी श्री विश्वकर्मा ने भी बताया कि किस तरह युवा नशे की लत में अपराध की दुनिया में कदम बढ़ा रहे हैं और अपना भविष्य खराब कर रहे है इसे छोड़कर एक नए एवं अच्छे समाज के निर्माण के संकल्प को दोहराते हुए सभी अतिथियों ने अपना संदेश दिया।
इस सफल कार्यक्रम के आयोजन में अखिलेश भारती प्रांत बालोपासना प्रमुख होमेश पटेल एवं पूर्व सह संयोजक कोरबा, चंचल जी महासमुंद बजरंग दल इकाई भी विशेष रूप से पधारे थे।
बजरंग दल की रायगढ़ इकाई ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त नागरिकों एवं विभिन्न संगठनों के साथ साथ विशेष रूप से उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की है और भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज बुलंद करने के संकल्प को दोहराने की बात कही है।















