अवैध संचालित विद्यालय में ताला जड़ने से 123 विद्यार्थी और 10 शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ी
बगीचा 28 नवंबर ( रमेश शर्मा ) जशपुर जिले में शिक्षा विभाग ने बगीचा विकास खंड का गोवासी में अवैध रूप से संचालित सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और छात्रावास की मान्यता समाप्त कर यंहा ताला जड़ दिया है। बगीचा SDM प्रदीप राठिया ने इस विद्यालय के प्राचार्य की ग़लत हरकतों से परेशान होकर नाबालिग छात्रा व्दारा आत्महत्या कर लेने का शर्मनाक मामला के बाद त्वरित संज्ञान लेते हुए उच्च अधिकारियों को जांच प्रतिवेदन भेज कर अवगत कराया था।
जशपर जिले में लम्बे समय से शिक्षा अधिकारियों की आंखों में धूल झोंक रहे इस विद्यालय पर ताला लग जाने के बाद यंहा कक्षा छठवीं से बारहवीं तक अध्ययनरत 123 विद्यार्थी और 10 शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

बगीचा SDM प्रदीप राठिया का कहना है कि यहां अवैध रूप से संचालित विद्यालय की मान्यता समाप्त हो जाने के बाद सभी विद्यार्थियों का भविष्य खराब न हो इसके लिए उन्हें समीप के सरकारी स्कूलों में समायोजित कराने की खातिर विकास खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन पटेल को निर्देशित किया गया है।
बगीचा विकास खंड में वर्षों से संचालित अवैध विद्यालय और छात्रावास का मामला सामने आने के बाद जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी की घोर लापरवाही को लेकर जिला प्रशासन भी इनकार नहीं कर पा रहा है।
















