रायपुर/बिलासपुर- छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से ट्रेनों के परिचालन में लगातार बाधा आ रही है। कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ के समय में बदलाव किया गया है। इसका मुख्य कारण विभिन्न रेलखंडों पर चल रहे रखरखाव और विद्युतीकरण के काम हैं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह काम यात्रियों की सुरक्षा और भविष्य में बेहतर रेल सेवा प्रदान करने के लिए आवश्यक है। हालांकि, इससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
कई गाड़ियां अपने निर्धारित समय पर न चलकर विलंब से चल रही है और कुछ को गंतव्य से पहले ही रोककर निरस्त कर दिया गया है। खासकर यह लेट लतीफी बिलासपुर एवं रायगढ़ रेलखंड में ज्यादा प्रभावित है।
यात्रियों को सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी ले लें। आप भारतीय रेलवे की वेबसाइट (enquiry.indianrail.gov.in) या रेल मदद हेल्पलाइन (139) पर नवीनतम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यह समस्या केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के कई हिस्सों में भी इसी तरह की स्थिति है। रेलवे अपनी सेवाओं में सुधार के लिए लगातार काम कर रहा है, और उम्मीद है कि जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।















