राजस्थानी कालबेलिया नृत्य प्रस्तुति होगी आकर्षण का केंद्र..
रायगढ़ – अंकित गोरख
रायगढ़ मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति द्वारा इस वर्ष करवा चौथ के उपलक्ष्य में समाज की महिलाओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
समिति की अध्यक्ष श्रीमती मीरा विजय शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में विप्र समाज की सभी महिलाएं शामिल होकर उनके द्वारा पारंपरिक परिधान में नृत्य प्रस्तुति दी जाएगी जिसमें प्रसिद्ध राजस्थानी कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय बैकुंठपुर में स्थित दादीबाड़ा में आयोजित किया गया है और इसमें प्रतिभागियों की कला के प्रदर्शन का सम्मान करते हुए उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।
ब्राह्मण महिला समिति ने इस कार्यक्रम में विप्र महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने का अनुरोध किया है।















