सारंगढ़ – आज जिला पंचायत के सदस्यों की टीम ने स्थानीय रेत के अवैध उत्खनन के खिलाफ बरभाटा घाट पर पहुंचकर इसकी छानबीन शुरू कर दी है अचानक ही इस छापामार कार्यवाही से अभी स्थानीय बरभाटा घाट पर गहमागहमी का माहौल बन गया है।
छापेमार कार्यवाही के बाद जनप्रतिनिधियो ने इसकी शिकायत जब विभागीय अधिकारियों से करनी चाही और मोबाइल पर उनसे संपर्क किया गया तो अधिकारी गण जनप्रतिनिधियों के बातो का टालमटोल करते नजर आ रहे हैं।
जिला पंचायत सदस्यों की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची तो खबर लगते ही आसपास के भारी संख्या में ग्रामीण भी वहां मौजूद हो गये है।
बिना रॉयल्टी रेत उत्खनन से हो रहा शासन को लाखों का नुकसान इसी की जाँच और धरपकड़ के लिए जिला पंचायत सदस्यों ने सीधे आज रेत घाट पर ही पहुंचकर हल्ला बोल करना शुरू कर दिया है और रेत खनन माफियाओं के खिलाफ भौहें तरेर ली हैं।















