बगीचा 06 सितंबर
जशपुर जिले का बगीचा में एक सरकारी स्कूल के प्राचार्य को निलम्बित किए जाने की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है।
इस प्राचार्य के विरुद्ध स्कूल के महिला सहकर्मियों से छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा था।
आरोपी प्राचार्य सुधीर बरला के कृत्य को सरगुजा कमिश्नर ने गंभीरता से लेते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है।
बता दे कि बगीचा विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सुधीर बरला के ऊपर स्कूल में पदस्थ महिला शिक्षक और भृत्य ने बगीचा थाने में प्राचार्य के ऊपर छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराया है। जिसके बाद सरगुजा कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा ने प्राचार्य सुधीर कुमार बरला के ऊपर निलंबन की कार्यवाही किया है।















