Edit Template
हेडलाइन

उत्कृष्ट प्रदर्शन और सेवा के लिए छत्तीसगढ़ के 25 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित..

रायपुर 14 अगस्त
(रमेश शर्मा)

स्वतंत्रता दिवस 2025 के मौके पर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और सेवा के लिए भारत के राष्टपति के हाथों छत्तीसगढ़ के 25 पुलिसकर्मियों को वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

इस सूची में पुलिस निदेशक हिमांशु गुप्ता को पीएसएम के लिए चुना गया है। वहीं सूरजपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर को मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस के लिए चुना गया है।पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने जशपुर जिले में बहुचर्चित पत्थरगढ़ी आन्दोलन के दौरान बेहतर सूझबूझ के साथ कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखा गया था। इसके अतिरिक्त बेमेतरा, दुर्ग, धमतरी जिले में भी लगन, अनुकरणीय सेवा का योगदान रहा है।

छत्तीसगढ़ के 14 पुलिसकर्मियों को Gallantry Medal दिया जाएगा। पुरस्कारों की सूची में 10 पुलिसकर्मियों को एमएसएम के लिए चुना गया है।

मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (MSM) लगन, अनुकरणीय सेवा और निरंतर योगदान के लिए छत्तीसगढ़ के 10 पुलिसकर्मियों को एमएसएम के लिए चुना गया है। इनमें पुलिस महानिरीक्षक ध्रुव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर, कमांडेंट श्वेता राजमणि, पुलिस अधीक्षक रवी कुमार कुर्रे, निरीक्षक (एमआईएन) कौशल्या भट्ट, सहायक पुलिस महानिरीक्षक रोहित कुमार झा, निरीक्षक (एमआईएन) कमलेश कुमार मिश्रा, प्लाटून कमांडर दल सिंह नामदेव, कंपनी कमांडर दिलीप कुमार साहू और सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार बरुआ शामिल हैं। इनका योगदान अभियान संचालन, प्रशासनिक दक्षता और सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्रों में रहा है।

Advertisement

2

error: Content is protected !!