रमेश शर्मा
बगीचा 22 अगस्त
जशपुर जिले में एक सरकारी हाई स्कूल की शिक्षिका तथा अन्य महिला कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्राचार्य सुधीर कुमार को हिरासत में ले लिया है।
बगीचा थाना में शुक्रवार को दोनों पीड़ितों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी संतलाल आयाम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बिमड़ा हाई स्कूल पहुंच कर आरोपी प्राचार्य को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जप्त कर उसके विरुद्ध विधिवत कार्रवाई शुरू कर दी है।















