Edit Template
हेडलाइन

चमत्कारी जादूई कलश की आड़ में हजारों भोले-भाले लोगों से मोटी रकम की ठगी करने वाले 4 बदमाशों को पुलिस ने दबोचा..

पत्थलगांव. 11 सितंबर (रमेश शर्मा)जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने एक चमत्कारी जादूई कलश की आड़ में हजारों भोले-भाले लोगों से मोटी रकम की ठगी करने वाला बदमाशों का गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
जशपुर, सरगुजा तथा कोरबा जिले से पकड़े गए इन बदमाशों ने पुलिस के समक्ष दुबई सहित कई देशों से सौदा होने का खुलासा किया हैं।

पुलिस ने इन बदमाशों के कब्जे से देवीय शक्ति वाला कथित जादूई कलश भी बरामद कर लिया है। इसी जादूई कलश पर भरोसा कर ठगी का शिकार लोगों ने अपनी करोड़ से अधिक राशि इन बदमाशों को सौंप दी थी।

कांसाबेल क्षेत्र की पीड़ित महिला की शिकायत पर पत्थलगांव थाना पुलिस ने ठगी और धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया था।
इस मामले की जब जांच शुरू हुई तो बारह सौ से भी अधिक लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने की बात सामने आई है। इन बदमाशों के तरीके देख कर पुलिस की टीम भी हैरान हो गई थी।
जशपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने पत्थलगांव क्षेत्र का प्रकाश धृतलहरे को दबोचने के बाद सरगुजा जिले के भी कुख्यात ठग को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद एक-एक कर चार बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आ चूके हैं।

पुलिस की गिरफ्त में शातिर


पुलिस की टीम शक्ति क्षेत्र में ठगी करने वाले दो और बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
जादूई कलश से ठगी का बड़ा मामला उजागर होने के साथ पीड़ितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

Advertisement

2

error: Content is protected !!