रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा:पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा…!!

7,000 से अधिक पंपों पर पड़ेगा असर..!!

पहले भी कम ज्यादा हो चुके हैं दाम…!!


नई दिल्ली: 03 सितंबर – देश की प्रमुख प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी ‘नायरा एनर्जी’ (Nayara Energy) ने आम जनता को झटका देते हुए ईंधन की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है। कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। संशोधित की गई ये नई दरें शनिवार तड़के से पूरे देश में लागू हो चुकी हैं। 


7,000 से अधिक पंपों पर पड़ेगा असर..
यह बढ़ोतरी देश भर में नायरा एनर्जी के कुल 7,108 पेट्रोल पंपों के नेटवर्क पर लागू होती है। हालांकि, यह स्पष्ट करना जरूरी है कि यह आम बढ़ोतरी देश के सभी पेट्रोल पंपों पर लागू नहीं है, क्योंकि सरकारी तेल कंपनियों (जैसे इंडियन ऑयल, बीपीसीएल, एचपीसीएल) और अन्य प्राइवेट कंपनियों ने फिलहाल अपने दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। 


कीमतें बढ़ाने के पीछे की वजह..
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की बढ़ती कीमतों और रिफाइंड प्रोडक्ट्स की लागत में लगातार हो रहे इजाफे के कारण कंपनियों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया था। वैश्विक ऊर्जा बाजार में लगातार बने ऊंचे दामों के बीच खरीद लागत (Procurement Cost) और खुदरा कीमतों के अंतर को पाटने के लिए नायरा एनर्जी ने यह कदम उठाया है। 


पहले भी घटाई-बढ़ाई जा चुकी हैं कीमतें…
इससे पहले भी बाजार के हालातों के मुताबिक कंपनियों द्वारा दामों में फेरबदल किया जाता रहा है। जुलाई महीने में अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी आने के बाद नायरा ने दाम घटाए थे, लेकिन अब वैश्विक स्तर पर बढ़ती लागत के दबाव के चलते कीमतों को एक बार फिर ऊपर की ओर संशोधित किया गया है। यदि आप नायरा एनर्जी के आउटलेट से गाड़ी में ईंधन डलवाते हैं, तो आपको अब अधिक भुगतान करना होगा। 

Advertisement

error: Content is protected !!