पत्थलगांव 27 नवंबर ( रमेश शर्मा )
जशपर जिले में पत्थलगांव थाना पुलिस एक प्रार्थी से चोरी का अपराध की सालगिरह के मौके पर दूसरी बार फिर से चोरी की वारदात घटित होने की बात से काफी हैरान हैं। थाना प्रभारी विनित पाण्डेय का कहना है कि ग्राम पंचायत सुरेशपुर स्थित PDS दुकान में बीते वर्ष की इसी तिथि की तरह दूसरी बार खाद्यान्न सामग्री की भारी-भरकम चोरी होने का आजीबोगरीब मामला सामने आया है।
उन्होंने कहा कि चोरों ने फिर से इतनी बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए 100 बोरी चावल और 3 बोरी शक्कर पार करने की शिकायत की गई है। चोरों ने शटर का ताला तोड़कर अंदर रखे सामान पर हाथ साफ किया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी यहां चोरी की घटना में इसी तरह घटना को अंजाम दिया जा चुका है, इसके बाद भी पीडीएस दुकानदार ने सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
घटना की सालगिरह पर दूसरी बार भी ऐसी वारदात को देखकर पुलिस की टीम इसकी सत्यता की जांच में जुट गई है।
















