Edit Template
हेडलाइन

कुनकुरी वन परिक्षेत्र में हाथी के कुचलने से राहगीर की मौत, हाथी मानवव्दंद रोक पाने में वन विभाग विफल

जशपुर 03 नवम्बर  ( रमेश शर्मा )
जशपुर वनमण्डल में कुनकुरी वनपरिक्षेत्र का डोडापानी गांव में फिर से जंगली हाथी के हमले से जीवन प्रकाश खलखो नामक  ग्रामीण की मौत हो गई। यह ग्रामीण अपने मवेशियों का चारा लेकर घर लौट रहा था ।

दरअसल, कुनकुरी वन परिक्षेत्र में लम्बे समय से पदस्थ वन प्रभारी अधिकारी की  लापरवाही से यंहा के सागौन वनों में  अवैध कटाई,  हाथियों से ग्रामीणों की सुरक्षा के साथ वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर भी लगातार चिंता व्यक्त की जा रही है,

कुनकुरी वन परिक्षेत्र में हाथी के हमले से मृतक राहगीर

बताया जाता है कि दो दिन पहले 27 हाथियों का दल कांसाबेल परिक्षेत्र से कुनकुरी परिक्षेत्र के बंदरचुआं परिसर के कक्ष कमांक 1065 में विचरण करते देखा गया था।
    बताया जाता है कि ग्राम डाडपानी में ढोढीबहार, डोडापानी, हर्राडांड मार्ग पर राजस्व क्षेत्र के रोड़ क्रास करते समय अचानक  जीवन प्रकाश खलखो का जंगली हाथी से आमना-सामना हो गया। इस दौरान हाथी ने राहगीर पर जानलेवा हमला कर उसे कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

इस घटना की सूचना के बाद वन अमला एवं पुलिस कर्मचारियों की उपस्थिति में पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। तथा मृतक के पिता नैनसुख खलखों को तात्कालिक सहायता राशि रूपये 25000/- प्रदाय किया गया है।

Advertisement

2

error: Content is protected !!