Edit Template
हेडलाइन

मुख्यमंत्री साय जशपुर एवं रायगढ़ जिले के दौरे पर:अघोर गुरु पीठ बनोरा में किया गुरु दर्शन…प्रदेश वासियों को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं..

रायगढ़/जशपुर – आज जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दुलदुला विकास खंड के ग्राम सिरीमकेला में नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा समस्त छत्तीसगढ़वासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना की।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने सिरीमकेला में सामुदायिक भवन बनवाने की भी घोषणा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

जशपुर से प्रस्थान कर मुख्यमंत्री साय रायगढ़ स्थित डिग्री कालेज लाल मैदान हेलीपैड पहुंचे तत्पश्चात अघोर गुरु पीठ बनोरा एवं पंडरीपानी स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन कर अन्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया एवं सर्किट हाउस रात्रि विश्राम के लिए पहुंचे।

कल महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कोसमनारा में सत्यनारायण बाबा के दर्शन एवं कार्यक्रम में हिस्सा लेकर वापसी राजधानी के लिए प्रस्थान करेंगे।

Advertisement

2

error: Content is protected !!