Edit Template
हेडलाइन

विधायक गोमती साय ने तमता स्थित जगन्नाथ मंदिर में रसोई निर्माण का भूमिपूजन किया

पत्थलगांव तमता 01 दिसंबर

पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने आज तमता स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में रसोई भवन निर्माण का भूमिपूजन किया। तमता के जगन्नाथ मंदिर के प्रति क्षेत्र वासियों की अपार श्रद्धा एवं विश्वास के फलस्वरूप विधायक गोमती साय भी इस मंदिर में पहुंच कर पूजा अर्चना करती हैं। मंदिर परिसर में रसोई भवन की जरूरत के मद्देनजर उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर इस निर्माण कार्य की शुरुआत करी।

   आज तमता स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में रसोई निर्माण कार्य का भूमिपूजन के अवसर पर तमता के प्रमुख समाजसेवी गोविन्द अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल , पत्थलगांव जनपद पंचायत में सरपंच संघ अध्यक्ष रोशन प्रताप सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता बंधु, पदाधिकारी गण एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement

2

error: Content is protected !!