Edit Template
हेडलाइन

विधायक गोमती साय ने किया तमता बुढ़ानाला पुल का शिलान्यास…


पत्थलगांव 08 फरवरी (रमेश शर्मा)
तमता क्षेत्र में ग्रामीणों की वर्षों पुरानी पंडरीपानी बुढ़ानाला पुल निर्माण कार्य के आज सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक गोमती साय ने भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्पन्न किया।


विधायक गोमती साय ने कहा कि यह पुल केवल एक संरचना नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी उम्मीदों को साकार करने की मजबूत शुरुआत है।


इसके निर्माण से दर्जन भर से अधिक गांव के लोगों का  आवागमन आसान होगा तथा जनजीवन के लिए विकास के कार्य सुगम होंगे। उन्होंने कहा कि इस अंचल में विकास को लगातार नई रफ्तार मिलती रहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार मे जनता के विश्वास और क्षेत्र के विकास के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।

आज के भूमि पूजन मे मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल, सभापति जलशक्ति ज.प.पत्थलगांव कौशल्या चौहान सरपंच जेतबर साय पैकंरा सहित मण्डल के पदाधिकारी  कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र वासियों विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ।

Advertisement

2

error: Content is protected !!