Edit Template
हेडलाइन

नन्हे कदमों ने अर्जित की नई सफलता.. अर्विका मोटवानी ने नृत्य प्रतिभा का फिर मनवाया लोहा…

रायगढ़ – रायगढ़ शहर की नन्हीं प्रतिभा आर्विका मोटवानी ने अपनी अद्भुत नृत्य प्रतिभा से सभी का दिल जीत लिया है चक्रधर समारोह की प्रस्तुति के तुरंत पश्चात  बिलासपुर में आयोजित प्रतिष्ठित प्रणवम 2025 प्रतियोगिता में कत्थक Duet Dance प्रतियोगिता में आर्विका ने शानदार प्रस्तुति देकर द्वितीय पुरस्कार (2nd Prize) अपने नाम किया।

शहर के प्रतिष्ठित वर्षा स्कूल यूनिफॉर्म एवं मोटवानी परिवार के युवा हस्ताक्षर और युवा कैट के अध्यक्ष कमलेश मोटवानी की सुपुत्री आर्विका वर्तमान में ओ.पी. जिंदल स्कूल की कक्षा 3 की मेधावी छात्रा हैं। इतनी कम उम्र में मंच पर उनकी लय, भाव और नृत्य की गहराई को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास और नृत्य के प्रति गहरी लगन का परिणाम है।

इस सफलता का संपूर्ण श्रेय उनकी गुरु तब्बु परवीन जी को जाता है, जिन्होंने आर्विका को नृत्य की बारीकियाँ सिखाईं और मंच पर आत्मविश्वास से प्रस्तुत होना सिखाया। गुरु के मार्गदर्शन और आशीर्वाद ने ही आर्विका की इस यात्रा को मुकाम तक पहुँचाया है।

नन्ही कलाकार आर्विका मोटवानी

आर्विका की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे विद्यालय और शहर के लिए भी प्रेरणा है। इतनी छोटी उम्र में इस तरह की बड़ी सफलता यह दर्शाती है कि अनुशासन, गुरु का आशीर्वाद और निरंतर अभ्यास ही श्रेष्ठता की कुंजी हैं।

हम सभी को पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में आर्विका अपने नृत्य कौशल से और भी ऊँचाइयाँ छुएँगी और शहर, विद्यालय तथा परिवार का नाम रोशन करती रहेंगी।

Advertisement

2

error: Content is protected !!