Edit Template
हेडलाइन

दहिदा एवं जशपुर रेत घाट में माइनिंग प्लान स्वीकृति हेतु – हरिहर जायसवाल ने सौंपा खनिज विभाग को ज्ञापन…


सारंगढ़ बिलाईगढ़ – 06 जनवरी – जिले के प्रमुख रेत घाट जशपुर , दहिदा में औसतन लगभग 200 ट्रैक्टर व हाइवा रेत निकलता है । इस हिसाब से यहाँ कम से कम 1.5 लाख क्युबिक मीटर का माइनिंग प्लान प्रतिवर्ष स्वीकृत करना उचित प्रतित होता है। इन दोनो प्रमुख घाटों मे लगभग दस मीटर गहराई तक रेत उपलब्ध है, जिसे 30000 x 5 मीटर = 1.5 लाख क्युबिक मीटर प्रतिवर्ष मशीनों के द्वारा खनन किया जा पाना आसान प्रतीत होता है।

जिपं सभापति हरिहर जायसवाल ने कहा कि – इन रेत घाटों में कम से कम 1.5 लाख क्युबिक मीटर प्रतिवर्ष का खनन प्लान स्वीकृत कर सरकार के राजस्व में उचित आवक वृद्धि सुनिश्चित करने में सहभागिता प्रदान करें । जिला पंचायत सभापति डॉ हरिहर जायसवाल द्वारा ज्ञापन प्रेषित किया गया है।

शासन को दिया गया ज्ञापन पत्र

जिसे खनन मंत्री खनिज विभाग विष्णु देव साय, जिला कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ , अध्यक्ष सौरभ सिंह खनिज विकास निगम, जिपं अध्यक्ष, संजय भुषण पाण्डे , रजत बंसल माइनिंग डायरेक्टर को भेजा गया है ।

Advertisement

2

error: Content is protected !!