फरसाबहार 18 सितंबर ( रमेश शर्मा)
जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र में आज सुबह एक यात्री बस बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई जिसमें मौके पर ही एक महिला की मौत हो गयी जबकि 5 यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं।

गुरुवार की सुबह फरसाबहार से कांसाबेल के बीच टाँगर गाँव के पास यह हादसा हुआ है । यात्री बस राजधानी रायपुर से अम्बिकापुर आ रही थी इसी दौरान टाँगर गांव के पास बस अनकंट्रोल होकर पलट गई।
इस हादसे में इग्नेशिया मिंज नामक एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 5 यात्रियों को इस दुर्घटना में गम्भीर चोटें आई हैं जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।















