जशपुर 11 सितंबर
वित्त मंत्री व जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी आज सड़क मार्ग से जशपुर पहुंचे।
इस दौरान कुनकुरी के चराईडांड में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी को गुलदस्ता भेंटकर कर आत्मीय स्वागत किया। स्वागत के दौरान माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष शम्भूनाथ चक्रवती, बीजेपी जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, अमन शर्मा,गोपाल कश्यप, विकास नाग सहित बीजेपी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजुद रहे।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी कलेक्ट्रेट में विभिन्न विकास कार्यों का समीक्षा बैठक कर निर्माण कार्यो का जायजा लेंगे उसके बाद प्रेस वार्ता में शामिल होंगे।















