पत्थलगांव 14 अक्टूबर ( रमेश शर्मा )
पत्थलगांव क्षेत्र का तमता स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के किसानों की सुविधा में इजाफा करने के लिए यहां लगभग 80 लाख रुपए की लागत से गोदाम, चबूतरा, बाउंड्री वॉल , रोड़ निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है। सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय बुधवार को इस कार्य का भूमिपूजन करेंगी।

तमता सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक हजारीलाल सर्पराज ने बताया कि इस सुविधा से इस क्षेत्र के हजारों किसानों को लाभ मिलेगा। भूमि पूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता विशाल अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि में सरपंच संघ के अध्यक्ष रोशन प्रताप सिंह के साथ सरपंच व अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा कि यह बदलाव छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की ‘किसान हितैषी’ नीति का हिस्सा हैं, जिससे अब धान खरीदी किसानों के लिए उत्सव जैसा बन गई है।उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा में इजाफा करने की खातिर सभी धान उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए बैठने, धान रखने और वर्षा संरक्षण की व्यवस्था अनिवार्य की गई है। जूट बारदाने की उपलब्धता भी समय पर सुनिश्चित कराई जा रही है।















