अंकित गोरख
रायगढ़ – कुछ दिनों पूर्व एनटीपीसी के ट्रैकमैन शिव नारायण सारथी निवासी बड़लिया का कसडोल क्षेत्र में 30 जून को मर्डर हुआ था,और अपराधी आज तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। इस संबंध में जांच के लिए आज पीड़ित का पूरा परिवार एसपी से मिलने के लिए पहुंचा।
उनकी शिकायत यह है कि पुलिस के द्वारा संदेही के तौर पर जिस युवक को पकड़ा गया था उसी के विरुद्ध परिवार ने बयान दिया है तथा उसे पकड़ने के लिए कहा गया परन्तु आज तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है।
साथ ही तमनार थाना प्रभारी के खिलाफ भी एक शिकायत दी गई जिसमें उनके द्वारा मृतक के मर्डर की जांच नहीं करने तथा परिवार का सहयोग न करने की बात कही गई है।















