बागबहार 25 दिसंबर, (रमेश शर्मा)
भारत के महान नेता, कवि और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती के मौके पर पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने बागबहार पहुंच कर ग्रामीणों को एक बड़ी सौगात भेंट की है।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष एवं जमीन से जुड़े नेता आनंद शर्मा कहा कि यह दिन सुशासन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इसलिए क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक गोमती साय ने बागबहार के ग्राम कुकुरभुका में ग्रामवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूर्ण करते हुए एनीकट निर्माण कार्य का भूमिपूजन का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य से क्षेत्र में जलस्तर बढ़ेगा और किसानों व ग्रामीणों को दीर्घकालीन लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुरुचि पैंकरा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती धनियारों परहा, मण्डल अध्यक्ष श्रीमती मीना चौहान, जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा एवं भाजपा पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता भी काफी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।















