Edit Template
हेडलाइन

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में ज्योतिष विभाग के छात्रों व शोधकर्ताओं को अत्याधुनिक लघु वेधशाला का भी मिलेगा लाभ – डॉक्टर त्रिपाठी

वाराणसी 10 जनवरी ( रमेश शर्मा )
देश में ज्योतिष शास्त्र का अध्यापन को लेकर सबसे अहम भूमिका निभाने वाला काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) के संस्कृत धर्म विज्ञान संकाय के ज्योतिष विभाग में आधुनिक लघु वेधशाला के निर्माण की योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे प्राचीन वैदिक ज्योतिष (सिद्धांत ज्योतिष) और आधुनिक खगोल विज्ञान का तुलनात्मक अध्ययन कर सूर्य और चन्द्र ग्रहण से अत्याधुनिक परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
   काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में ज्योतिष विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर शत्रुघ्न त्रिपाठी का कहना है कि BHU कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी की दैर्घ्यकालिक सोच एवं प्राची- प्रतीची विद्या में अभिनव शोध हेतु प्रदत्त यह लघु वेधशाला निर्माण की परियोजना अतीव प्रासंगिक है ।
इससे भारतीय ज्योतिष परंपरा को संरक्षित करने और उसे वैज्ञानिक आधार देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
डॉ.शत्रुघ्न त्रिपाठी का मानना है कि इससे संस्कृत धर्म विज्ञान संकाय के ज्योतिष विभाग में आधुनिक तंत्र से सुसज्जित इस लघु वेधशाला स्थापित हो जाने से ज्योतिष विभाग की शैक्षणिक सुविधाओं का नया अध्याय जुड़ जाएगा।

   दरअसल,काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के ज्योतिष विभाग में लघु वेधशाला के निर्माण की लम्बे समय से जरुरत महसूस की जा रही थी। अब यह बहुप्रतीक्षित योजना स्वीकृत हो जाने के बाद इससे एक महत्वपूर्ण विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
यह वेधशाला प्राचीन भारतीय ज्योतिष और खगोल विज्ञान की परंपरा को आधुनिक सुविधाओं के साथ जोड़ेगी।  इसमें आधुनिक टेलीस्कोप शामिल होंगे, जो आकाशीय अवलोकन और अनुसंधान के लिए उपयोगी होंगे।
यह तारामंडप के साथ-साथ प्राचीन भारतीय खगोलीय यंत्र जैसे सम्राट यंत्र (सूर्य घड़ी), क्रांति यंत्र, दिगंश यंत्र आदि स्थापित किए जाएंगे। ये यंत्र जंतर-मंतर जैसी प्राचीन वेधशालाओं से प्रेरित हैं और सूर्य, चंद्रमा तथा ग्रहों की स्थिति मापने में प्रयोग होते थे।
यह सुविधा ज्योतिष विभाग के छात्रों, शोधकर्ताओं और शिक्षकों के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेगी। इससे प्राचीन वैदिक ज्योतिष (सिद्धांत ज्योतिष) और आधुनिक खगोल विज्ञान का तुलनात्मक अध्ययन संभव होगा।

BHU का ज्योतिष विभाग संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के अंतर्गत कार्यरत है, जहां वैदिक ज्योतिष, फलित ज्योतिष और गणित ज्योतिष पर कोर्स जैसे आचार्य (MA), शास्त्री (BA) और पीएचडी चलाए जाते हैं। ज्योतिष विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर शत्रुघ्न त्रिपाठी की देखरेख में अन्य प्रमुख प्रोफ़ेसर तथा तकनीकी सदस्य इस क्षेत्र में सक्रिय होकर काम कर रहे हैं।

यह निर्माण भारतीय ज्योतिष परंपरा को संरक्षित करने और उसे वैज्ञानिक आधार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

डॉक्टर त्रिपाठी ज्योतिष के क्षेत्र में राष्ट्रपति पुरस्कार सहित 11 अन्य पुरस्कारों से हो चुके हैं सम्मानित

ज्योतिष के क्षेत्र में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ.शत्रुघ्न त्रिपाठी मौजूदा समय में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में ज्योतिष विभाग के अध्यक्ष तथा देश के जाने-माने ज्योतिषाचार्य हैं। इन्हें ज्योतिष से चिकित्सा उपचार,वास्तु के क्षेत्र में अब तक ग्यारह पुरुस्कार प्राप्त हो चुके हैं। इसके अलावा 10 किताबें और 63 शोध-पत्र के साथ दर्जनों संपादन एवं अध्याय लेखन किया है

Advertisement

2

error: Content is protected !!