Edit Template
हेडलाइन

13 रुपए की लूट में पीड़ित ड्राइवर के विरोधाभास बयानों के बाद भी पुलिस ने शुरू की गहन जांच

जशपुर 02 दिसंबर ( रमेश शर्मा )
झारखंड से जशपुर आ रहे ट्रक ड्राइवर ने बालाछापर हाईवे पर सुबह के वक्त 13 लाख रुपए की नगद लूट की रिपोर्ट दर्ज करा कर पुलिस को हैरानी में डाल दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने लूट का गंभीर अपराध में पीड़ित ट्रक ड्राइवर के विरोधाभास वाले बयानों के बावजूद पुलिस की टीम को सभी पहलुओं पर जांच करने के  निर्देश दिए हैं।
   एसपी शशि मोहन सिंह का कहना है कि आम जनता और पुलिस के बीच रिपोर्ट दर्ज कराने का भरोसा को और सुदृढ़ बनाने के लिए इस संदेहास्पद मामले की भी पूरी गंभीरता से जांच शुरू कराई जा रही हैं। इस जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह जशपुर

   पीड़ित ट्रक ड्राइवर ने इस मामले में गंभीर रूप से घायल हो जाने का भरपूर ड्रामा करने की कोशिश की थी। पुलिस की टीम ने जब उसके लंगड़ा कर चलने का परिक्षण कराया तो उसके शरीर पर कहीं भी खरोंच भी नहीं मिली। अपने बयान से लूट की वारदात को सनसनीखेज बनाने का भरपूर प्रयास किया है लेकिन कथित लुटेरों व्दारा हमला से घायल करने के एक भी निशान की पुष्टि नहीं हो पा रही है।
  


  
  

Advertisement

2

error: Content is protected !!