अंकित गोरख..
रायगढ़ – प्रशासनिक दक्षता नेतृत्व क्षमता के साथ साथ अपनी प्राथमिकता में फिटनेस को भी तरजीह देने वाले रायगढ़ विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आम जनमानस को भी वेलनेस एवं अपने स्वास्थ्य को लेकर संदेश दिया है जिसने उन्होंने बीमारी से पहले ही सुरक्षात्मक कदम उठाने हेतु लोगों को अपील की और अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही है जिसकी चर्चा आम जन में आजकल बहुत हो रही है स्वयं के व्यक्तित्व विकास के साथ स्वस्थ जीवन शैली को जोड़ने का संदेश लोगों को बहुत पसंद आ रहा है…
जानते है ओपी ने क्या कहा..
जैसा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी कहते हैं।
अक्सर हम अस्पताल तब पहुँचते हैं जब समस्या गंभीर रूप ले चुकी होती है, जिसकी वजह से हमें लक्षणों को नियंत्रित करने वाला उपचार ही मिल पाता है। यदि हम अपने शरीर के संकेतों को समय रहते समझ पाएं, तो कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए जरूरी है कि हम अपने खानपान, शारीरिक गतिविधि और कैलोरी इंटेक पर ध्यान दें। वेलनेस को अपनाकर हम न केवल रोगों से दूर रह सकते हैं, बल्कि एक लंबा, स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकते हैं।
उक्त बातें ओपी चौधरी ने एक स्थानीय कार्यक्रम के संबोधन के दौरान कही जिसमें उन्होंने फिटनेस एवं वेलनेस के मंत्रा को अपनाने के लिए जोर दिया।















