Edit Template
हेडलाइन

विद्यालय में छात्रावास निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधा प्राप्त होगी  ; गोमती साय

पत्थलगांव 12 फरवरी ( रमेश शर्मा )
      सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक  ग़ोमती साय ने आज ग्राम पंचायत जामझोर में 100 सीट बालक छात्रावास एवं तीन सामुदायिक भवनों के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया।
विधायक गोमती साय ने कहा यह निर्माण कार्य क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि छात्रावास के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधा प्राप्त होगी, वहीं सामुदायिक भवन सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे।
सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने कहा छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों का विकास को प्राथमिकता दी है।
दर असल ग्रामीण क्षेत्रों का विकास न केवल जरूरी है, बल्कि यह राज्य की समग्र प्रगति की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि  छत्तीसगढ़ की लगभग 75-80% आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है, और यहां के अधिकांश जिले खासकर बस्तर, सरगुजा जैसे आदिवासी बहुल इलाकों मे लोगों की सुविधाओं, रोजगार और आर्थिक अवसर सुदृढ़ करने की अहम जरूरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण विकास को लेकर खूब भेदभाव किया। जिससे  यहां गरीबी, पलायन, कुपोषण, शिक्षा-स्वास्थ्य में कमी जैसी समस्याएं बनी रही।
     इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती धनियारों परहा, रवि परहा,  जनपद सदस्य श्रीमती साय जी, मंडल अध्यक्ष  जागेश्वर यादव, श्रीमती मीना चौहान तथा कोतबा, बागबहार क्षेत्र के  सरपंचगण, भाजपा पदाधिकारीगण, अधिकारीगण एवं जनता की गरिमामयी उपस्थिती  रही।

Advertisement

2

error: Content is protected !!