जशपुर 17 नवंबर
जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने हाइवे पैट्रोलिंग वाहन के लापरवाह चालक आरक्षक विकास टोप्पो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
दरअसल, इस लापरवाह आरक्षक ने शराब के नशे में धुत्त होकर लोरो घाटी में एक स्कूटी सवार युवक को जबरदस्त टक्कर मारी थी। इस हादसे में स्कूटी चालक का पैर कट गया था । पुलिस विभाग की शर्मनाक घटना की एसएसपी शशि मोहन सिंह को जानकारी मिलने के बाद उन्होंने हाइवे पैट्रोलिंग वाहन के चालक आरक्षक विकास टोप्पो को निलंबित किया तथा उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है ।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक को पेट्रोलिंग वाहन में सवार बाकी स्टाफ पर क्या कार्रवाई की है इस बात का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।















