Edit Template
हेडलाइन

पत्थलगांव से शुरू हुआ कांग्रेस का ‘ संगठन सृजन अभियान’ की बैठकों का दौर

पत्थलगांव, 15 अक्टूबर (रमेश शर्मा)
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी  द्वारा चलाए जा रहे ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत नियुक्त संयोजक राकेश ठाकुर ने आज पत्थलगांव पहुंच कर कांग्रेस नेताओं से रुबरु मुलाकात की।
कांग्रेस का केन्द्रीय नेतृत्व ने जशपुर जिला में बिहार से कांग्रेस के तेजतर्रार नेता राकेश ठाकुर को यहां संगठन सुदृढ़ बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस आब्जर्वर राकेश ठाकुर ने आज पत्थलगांव में पंचायती धर्मशाला में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अध्यक्ष पद के दावेदारों से बातचीत की।

कांग्रेस आब्जर्वर राजेश ठाकुर का पत्थलगांव में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल सहित अनेक कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया।पवन अग्रवाल ने बताया कि इस जिले में कांग्रेस का सुदृढ़ संगठन की बदौलत  सभी तीन विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कराई जा चुकी है। यंहा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी एकजुटता तथा जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ बना कर नगरीय निकाय चुनाव में भी शानदार प्रदर्शन किया गया था।
उन्होंने कहा कि जिले में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उर्जा की कमी नहीं है लेकिन आपस की गुटबाजी से पार्टी की एकजुटता के बाद भी विरोधी पार्टी को इसका लाभ मिल जाता है।

कांग्रेस आब्जर्वर के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता धनेंदर साहु, पूर्व विधायक रामपुकार सिंह ,यूडी मिंज भी उपस्थित थे। कांग्रेस नेताओं की यह टीम पत्थलगांव के बाद कोतबा और कांसाबेल पहुंच कर पार्टी संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर वन-टू-वन चर्चा की।

            जशपुर जिले में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए इस बार मौजूदा अध्यक्ष मनोज सागर यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन अग्रवाल, जशपुर के अनोज गुप्ता के अलावा पूर्व विधायक यूडी मिंज, महेंद्र अग्रववाल  जैसे  कई नाम सामने आ रहे हैं।
    ।

Advertisement

2

error: Content is protected !!