पत्थलगांव 06 नवंबर ( रमेश शर्मा )
जशपुर जिले में जगह जगह मुख्य सड़कों की दयनीय स्थिति आज भी यथावत बनी हुई है, जर्जर सड़कों पर लगातार जानलेवा दुर्घटना को लेकर आज युवक कांग्रेस की अगुवाई में पत्थलगांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार सड़क सत्याग्रह आंदोलन किया। यह रैली इंदिरा चौक से बीटीआई होते हुए किलकिला तक निकाली गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए खराब सड़कों की ओर ध्यान आकर्षित किया।
राम वन पर गमन के महत्व का ऐतिहासिक किलकिलेश्वर महादेव मंदिर स्थित होने के बावजूद पत्थलगांव से किलकिला तक की सड़क तो पैदल चलने लायक भी नहीं बची है। वहीं, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत साय ने कहा कि जिले में खराब सड़कों के कारण आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं, जिससे कई लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने शासन-प्रशासन से जल्द सड़कों की मरम्मत की मांग की।

इस आंदोलन में प्रदेश कांग्रेस सचिव आरती सिंह,मनोज तिवारी, पवन अग्रवाल, संजय पाठक जशपुर, चंद्रशेखर त्रिपाठी, महेंद्र नाथ अग्रवाल, कुलविंदर सिंह,माधव शर्मा, पूर्व यूंका जिलाध्यक्ष रवि शर्मा, हंसराज अग्रवाल, रंजीत यादव, विवेक दास महंत, सोमल तिर्की, अंकित गोयल, कृष्ण भगत, विवेक खाखा, हर्ष विजय खाखा, सूरज नाथ विश्वकर्मा, सुकृत सिदार, सुमित शर्मा, अमन शर्मा, अंकित शर्मा, निशामुद्दीन खान, रवि शंकर खूंटियां, मनकू रोहिला, रमेश यादव, रेवा यादव, छत्रमोहन यादव, नजीर साय , अजिताभ कुजूर, अरविंद तिग्गा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क मरम्मत का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
















