जशपुरनगर, 19 अक्टूबर (रमेश शर्मा)
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कुनकुरी विधानसभा अन्तर्गत माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान हेलीपैड, ग्राम कण्डोरा पहुंचे। इस अवसर पर सांसद राधेश्याम राठिया, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, वनमण्डलाधिकारी शशि कुमार सहित जनप्रतिनिधियो, अधिकारियों और रौतिया समाज के पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

हेलीपैड पर पारंपरिक करमा नर्तक दलों ने उत्साहपूर्वक नृत्य प्रस्तुत कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया और मनमोहक करमा नृत्य करते हुए उन्हें भव्य स्वागत के साथ कार्यक्रम स्थल तक लेकर गए। यंहा अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित महासम्मेलन सोहरई करमा महोत्सव में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।
















