Edit Template
हेडलाइन

जापान एवं दक्षिण कोरिया के दस दिवसीय प्रवास पर रवाना हुए मुख्यमंत्री साय..


रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जापान एवं दक्षिण कोरिया के दस दिवसीय प्रवास पर रवाना हो गए है।इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर अनेक नेता और कैबिनेट के मंत्री उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे तथा रवाना होने से पूर्व…मुख्यमंत्री श्री साय ने दिए अपने संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ नई औद्योगिक नीति के साथ तेजी से औद्योगिक विकास व निवेश का केंद्र बन रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सबके स्नेह और मंगलकामनाओं से यह प्रवास निश्चित ही प्रदेश में निवेश और रोजगार सृजन की दिशा में नए अवसरों के द्वार खोलेगी।

सहयोगियों का किया आभार…स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर में शुभकामनाएं देने पहुँचे उनके सहयोगी कैबिनेट मंत्री श्री राम विचार नेताम, श्री टंकराम वर्मा, श्री गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब एवं विधायक श्री पुरंदर मिश्रा सहित जशपुर जिल भाजपा के वरिष्ठ महामंत्री मुकेश शर्मा समेत सभी का मुख्यमंत्री साय ने सहृदय आभार व्यक्त किया।

Advertisement

2

error: Content is protected !!