Edit Template
हेडलाइन

पत्थलगांव सिविल अस्पताल में सुरक्षित प्रसव की योजना पर नर्स की मिलीभगत से लगा काला धब्बा ; गोमती साय



पत्थलगांव 15 सितंबर ( रमेश शर्मा)
सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक गोमती साय ने पत्थलगांव का सरकारी सिविल अस्पताल में सुरक्षित प्रसव के लिए जननी सुरक्षा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान जैसी सरकारी योजना पर एक नर्स की मिलीभगत से काला धब्बा लगाने की घटना पर
गहरी चिंता व्यक्त की है।

पत्थलगांव विधायक गोमती साय का कहना है कि यंहा सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने आई महिला का नवजात शिशु की चोरी और अवैध खरीद-फरोख्त का बेहद गंभीर मामला सामने आया है।
     विधायक गोमती साय ने कहा कि इस मामले में पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी नर्स अनुपमा टोप्पो को गिरफ्तार अवश्य कर दिया है लेकिन अस्पताल प्रबंधन भी कहीं न कहीं दोषी दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देती हैं और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करती हैं। इसके लिए विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर गर्भवती महिलाओं को मुफ्त इलाज, दवाएं, और परिवहन सुविधाएं दी जा रही हैं। सभी सरकारी अस्पतालों में आधुनिक सुविधाएं और योग्य डॉक्टर उपलब्ध कराए गए हैं।
   पत्थलगांव का सिविल अस्पताल में नवजात शिशु की चोरी और खरीद फरोख्त की घटना से सभी स्तब्ध रह गए हैं।
ऐसे मामलों में कोई भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

Advertisement

2

error: Content is protected !!