Edit Template
हेडलाइन

बगीचा : गणेश विसर्जन जुलूस में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार बोलेरो ने भीड़ को रौंदा, 3 की मौत, 22 घायल…




बगीचा जशपुर

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार देर रात को गणेश विसर्जन के जुलूस में एक अनियंत्रित बोलेरो वाहन की टक्कर से दो पुरुष एवं एक महिला सहित तीन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई।

  इस हादसे में 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

दुर्घटनाकारित वाहन



पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि इस भीषण हादसा के बाद बोलेरो वाहन चालक भी घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर दुर्घटनाकारित वाहन जब्त कर ली है।

एसपी शशि मोहन सिंह



बगीचा के नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि ग्राम जुरुडांड के चरईडांड स्टेट हाईवे पर श्रद्धालुओं की भीड़ पर अनियंत्रित बोलेरो क्रमांक CG 15 CR 1429 घुस गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

इस  हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से 30 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। दिनेश शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का अमला के साथ प्रशासनिक अधिकारी घायलों की सतत निगरानी कर रहे हैं।

Advertisement

2

error: Content is protected !!