रायगढ़ – शहर में अगले सप्ताह से नवरात्र के त्यौहारी सीजन में नौ दिनों तक गरबा एवं डांडिया की धूम रहेगी, इस अवसर पर अनेक संस्थाओं के द्वारा पंडालों में मां भगवती की आराधना करते हुए प्रतिमा स्थापित की जाएंगी और विभिन्न स्थानों पर गरबा का कार्यक्रम भी आयोजित होगा।
इसी तारतम्य में आज इन कार्यक्रमों में पारंपरिक परिधान पहनने एवं अवांछित व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने हेतु पुलिस कप्तान को एक आवेदन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया।
साथ ही दुर्गा विसर्जन में और पूजा पंडालों में भक्ति एवं धार्मिक गानों एवं संगीत को ही बजाने का निवेदन किया गया है सभी संस्थाओं से एवं डीजे मालिकों को भी बोला जा रहा है कि अश्लील फिल्मी गाने न बजाए जाएं ऐसा करने पर साउंड सिस्टम को जप्त करके नियमानुसार कार्यवाही के सहयोग की मांग भी पुलिस से की गई है।















