Edit Template
हेडलाइन

महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में बड़े बाबू गिरीश कुमार वारे रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जशपुरनगर 8 जनवरी ( रमेश शर्मा )

  जशपुर जिला मुख्यालय में आज महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए सहायक ग्रेड – 02 के पद पर पदस्थ गिरीश कुमार वारे को 40 हजार रुपए नगद की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

रिश्वतखोर बड़े बाबू को जब दबोचने के लिए एंटी करप्शन की टीम जब जशपुर जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में पहुंची तो कार्यक्रम अधिकारी अजय शर्मा भी कार्यालय में मौजूद थे।
          मिली जानकारी के अनुसार 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए लिपिक ने विभाग में पदस्थ एक भृत्य के कथित ट्रांसफर के एवज में रिश्वत की मांग की थी। ठीक भृत्य से 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते समय एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी लिपिक इससे पहले भी ट्रांसफर के नाम पर 30 हजार रुपए ले चुका था। आरोप है कि जब भृत्य ने बाकी पैसे देने में असमर्थता जताई तो आरोपी ने उसकी पल्सर बाइक जबरन अपने पास रख ली थी।
               मामले की शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने पूरी योजना बनाकर जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

2

error: Content is protected !!