बगीचा 24 नवंबर ( रमेश शर्मा )
जशपुर जिले में बगीचा तहसील अंतर्गत भितघरा गांव में संचालित स्कूल में कक्षा 9 वीं की एक छात्रा ने स्टडी रूम में आत्महत्या कर ली । घटना रविवार की है । जब स्कूल के बच्चे स्कूल से बाहर खेल रहे थे तभी छात्रा ने इतना बड़ा कदम उठा लिया । बगीचा थाना पुलिस ने अवैध रूप से संचालित इस स्कूल के प्राचार्य कुलदीप टोपनो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक घटना बगीचा का भितघर गवासी गांव अवैध शिक्षण संस्थान चलाया जा रहा है । यंहा दूर दराज के छात्राओं के लिए यहॉ आवासीय सुविधा भी उपलब्ध है। आत्महत्या करने वाली छात्रा पत्थलगांव क्षेत्र के हीरवा पारा की रहने वाली है और यहीं रहकर पढ़ाई करती थी ।
छात्रा ने आत्महत्या क्यों की इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है । पुलिस छात्रा के शव का पंचनामा करने में जुटी है। मृत छात्रा के परिजन मौके पर पहुंचे हुए हैं।
बताया जा रहा है कि जिस शिक्षण संस्थान में छात्रा ने आत्महत्या की उस शिक्षण संस्थान को छात्रावास संचालित करने की अनुमति नहीं है और बगैर किसी अनुमति के यहॉ छात्रावास संचालित किया जा रहा है ।
बहरहाल , घटना की जाँच शुरू हो गई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों को तलाश करने में जुटी है ।
















