रायगढ़ एडिशनल एसपी आकाश मरकाम को मिली नई जिम्मेदारी बनाए रायपुर ग्रामीण के एडिशनल एसपी,
जशपुर में पदस्थ अनिल सोनी होंगे रायगढ़ नए एडिशनल एसपी,
रायपुर 23 दिसंबर – छत्तीसगढ़ के पुलिस महकमे में में आज एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ जिसमें करीब 35 एडिशनल एसपी समेत कुल 95 अधिकारी इधर उधर किए गए जिसमें उप पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी भी शामिल हैं देर शाम जारी हुए इस आदेश में प्रदेश की पुलिसिंग बेहतर करने एवं कामकाज में कसावट लाने के उद्देश्य से ये कवायद की गई है।

जशपुर में पदस्थ तेजतर्रार एडिशनल एसपी सुनील सोनी को स्थानांतरण कर रायगढ़ जिले का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जशपुर जिले में गौ तस्करों पर नकेल कसने और कई बड़े मामलों को सुलझाने में इनकी सक्रिय भूमिका रही है एसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में इन्होंने कई मामलों का खुलासा किया है।

आकाश मरकाम को मिली रायपुर ग्रामीण के एडिशनल एसपी की जिम्मेदारी – रायगढ़ के वर्तमान एडिशनल एसपी आकाश मरकाम को राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र का प्रभार दिया गया है। अपने सरल और मधुर व्यवहार तथा अनुशासित कार्यशैली के लिए आकाश मरकाम को जिले वासी बहुत याद करेंगे। अनेकों प्रकरणों में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।















