धरमजयगढ़ 14 अगस्त
आज धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी की पावन पुण्यतिथि के अवसर पर संस्कृति गौरव महासम्मेलन का आयोजन हुआ।
इस कार्यक्रम में मुख्य मंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जन जन के नेता स्व दिलीप सिंह जूदेव केवल एक जननेता नहीं, बल्कि समाज, संस्कृति और धर्म के सजग प्रहरी थे। अपने जीवनकाल में उन्होंने जनसेवा को साधना की तरह अपनाया। घर वापसी अभियान के माध्यम से उन्होंने लाखों लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य किया। गौ हत्या और धर्मांतरण के खिलाफ उनका संघर्ष अदम्य साहस का प्रतीक था। सरल स्वभाव, दूरदर्शी नेतृत्व और निष्ठावान जीवनशैली के कारण वे हर वर्ग के लोगों के प्रिय बने रहे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ओ.पी. चौधरी , सांसद राधेश्याम राठिया , सांसद राज्यसभा देवेंद्र प्रताप सिंह , भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी, गुरुपाल भल्ला, श्रीकांत सोमावार , अरुण धर दीवान , भाजपा के वरिष्ठ नेता टिकाराम पटेल , जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सदस्यगण सहित भारी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
जूदेव की पुण्यतिथि पर आयोजित संस्कृति गौरव महासम्मेलन एवं अभिनन्दन समारोह के कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ज्योति अग्निहोत्री ने किया। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व दिलीप सिंह जूदेव के जीवन पर विस्तार पूर्वक जानकारी भी दी।

कार्यक्रम को मंत्री ओपी एवं अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया देखें वीडियो में…















