रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों की मौज: अब 5 नहीं, 6 दिन मिलेगी दिवाली की छुट्टी; शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश..

रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पूर्व में घोषित दीपावली अवकाश (CG Diwali Holidays 2026) में आंशिक संशोधन करते हुए छुट्टियों की अवधि को एक दिन बढ़ा दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी संशोधित आदेश के मुताबिक, अब प्रदेश के स्कूलों में 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक कुल 6 दिनों का अवकाश रहेगा।

पहले 5 दिन की थी छुट्टी

इससे पहले 21 सितंबर 2026 को जारी किए गए आधिकारिक शैक्षणिक कैलेंडर में दीपावली की छुट्टियां 6 नवंबर से 10 नवंबर तक (कुल 5 दिन) निर्धारित की गई थीं। लेकिन त्योहार के दौरान दिनों के अंतर और शिक्षक संगठनों व अभिभावकों की ओर से लगातार आ रही मांगों को देखते हुए राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इसमें बढ़ोतरी की घोषणा की, जिसके बाद विभाग ने संशोधित आदेश जारी कर दिया है। इस फैसले से अब सभी को त्योहार मनाने के लिए एक अतिरिक्त दिन मिल सकेगा।

Advertisement

error: Content is protected !!