रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

राज्य पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों की पदोन्नति: मनीष कंवर बने एडिशनल एसपी, सुकमा एसपी व एएसपी ने स्टार लगाकर दी बधाई..

पत्थलगांव की बेटी मंजुलता बाज को भी मिला प्रमोशन…बनी एडिशनल एसपी..

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 12 पुलिस अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक/सहायक सेनानी से पदोन्नत कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी)/उप सेनानी के पद पर नियुक्त किया गया है। विभागीय पदोन्नति/छानबीन समिति की अनुशंसा के आधार पर मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर से यह आदेश जारी किया गया है।

इसी क्रम में सुकमा जिले में पदस्थ श्री मनीष कुमार कंवर को पदोन्नति मिलने पर सुकमा पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री मयंक गुर्जर (IPS) एवं एडिशनल एसपी (नक्सल ऑपरेशन) श्री रोहित शाह (IPS) ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर पदोन्नत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें पदोन्नति की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य व सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

आदेश की प्रति

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में शामिल हैं:

  • श्री सुरेन्द्र साय पैकरा
  • श्री संजय कुमार ध्रुव
  • श्रीमती माधुरी धीरही
  • श्री अखिलेश कौशिक
  • श्री राजेश देवांगन
  • सुश्री स्नेहिल साहू
  • श्री घनश्याम कामड़े
  • सुश्री दिनेश्वरी नंद
  • श्री मनीष कुमार कंवर
  • सुश्री दीपिका मिंज
  • श्री अनूप कुमार लकड़ा
  • सुश्री मंजूलता बाज

निष्ठा और कर्तव्यपरायणता का सम्मान:

“पदोन्नत हुए ये सभी अधिकारी अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली, अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनसेवा के प्रति इनका समर्पण सदैव अनुकरणीय रहा है, और यह पदोन्नति उनके कठिन परिश्रम और ईमानदारी का प्रतिफल है।”

गृह विभाग के आदेशानुसार फिलहाल इन सभी अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं, जबकि इनकी नवीन पदस्थापना (पोस्टिंग ऑर्डर) के आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे। इस पदोन्नति पर पुलिस विभाग और शुभचिंतकों ने सभी अधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

पत्थलगांव की बेटी है मंजुलता बाज…

विदित हो कि इस लिस्ट में पदोन्नत होने वाली महिला पुलिस अधिकारियो में एक नाम सुश्री मंजुलता बाज का भी है। जो कि पत्थलगांव के अंतर्गत आने वाले गांव बटुराबहार की मूल निवासी है। जो आज से करीब दस वर्षों पूर्व सीमित संसाधनों के बीच ही कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर अपनी नौकरी ज्वाइन की थी।

Advertisement

error: Content is protected !!