रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश: टीएमसी सांसद डोला सेन ने कालीघाट थाने में दी शिकायत..!!!


कोलकाता, 13 अक्टूबर – पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर आज शाम उस समय सवाल उठे, जब उनके कोलकाता स्थित कालीघाट आवास के पास एक महिला द्वारा कथित तौर पर उन पर हमला करने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया।

तृणमूल कांग्रेस की ओर से लगाए गए आरोपों के अनुसार, महिला के पास चाकू था और उसने ममता बनर्जी के सुरक्षा घेरे के पास पहुंचने का प्रयास किया।


दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन के दौरान हुई घटना

रिपोर्ट के आधार पर घटना 13 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे की है, ममता बनर्जी अपने आवास के पास एक दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन से लौट रही थीं। इसी दौरान एक महिला ने कथित तौर पर उनके पास पहुंचने का प्रयास किया। टीएमसी नेताओं के अनुसार, महिला ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और खुद को ममता बनर्जी की भतीजी बताया।


डोला सेन ने पुलिस को दी शिकायत

तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद डोला सेन ने कालीघाट पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी को लिखित शिकायत दी। शिकायत में महिला की पहचान तन्निष्ठा साहा के रूप में बताई गई है। सांसद ने घटना के संबंध में तस्वीरें और वीडियो भी पुलिस को सौंपने की बात कही है।

शिकायत में ममता बनर्जी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए हैं। टीएमसी नेताओं ने मामले की गंभीरता से जांच किए जाने की मांग की है।

शिकायत किया हुआ ई मेल

Advertisement

error: Content is protected !!