रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा:12 मोबाइल सहित 1.5 लाख का माल बरामद

घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी….

हॉस्टल में रहने वाले 11 नाबालिगों ने आरी ब्लेड से काटा था शटर…


पत्थलगांव, 03 सितंबर – पत्थलगांव पुलिस ने पिछले दिनों शनि मंदिर के सामने स्थित ‘न्यू लक्ष्मी मोबाइल’ दुकान में हुई चोरी की वारदात को सुलझाते हुए मामले में शामिल 11 नाबालिग (विधि से संघर्षरत) छात्रों की संलिप्तता का खुलासा किया है।

पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से चोरी का एक मोबाइल ट्रेस होने के बाद यह सफलता मिली। पुलिस ने बालकों की निशानदेही पर 12 मोबाइल सहित करीब 1.5 लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद कर लिया है।


दुकान संचालक स्वनील सोनी ने 10 सितंबर को पत्थलगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला काटकर करीब ₹2,34,300 मूल्य के मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पार कर दिए हैं। मामले में बीएनएस (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।


एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश व अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस और टेक्निकल टीम ने सीसीटीवी फुटेज और साइबर ट्रैकिंग के जरिए एक संदिग्ध मोबाइल को लोकेट किया।

दबिश के दौरान एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया, जिसने पूछताछ में बताया कि उसने हॉस्टल में रहने वाले अपने 10 अन्य नाबालिग साथियों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी।

योजनाबद्ध तरीके से रात में आरी ब्लेड से शटर का ताला काटा गया, कुछ छात्र बाहर रेकी करते रहे और बाकी अंदर से सामान समेट ले गए। बाद में खेल मैदान में बैठकर माल का बंटवारा किया गया था।


पुलिस ने बालकों के कब्जे से 12 मोबाइल फोन, 1 डमी फोन, चार्जर, केबल, ईयरबड्स और ब्लूटूथ ईयरफोन विधिवत जब्त किए हैं। सभी नाबालिगों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

error: Content is protected !!