रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

आज सपनों के घर में विश्वास की ईंट रखने का अवसर मिला ; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

पत्थलगांव 03 मई (रमेश शर्मा)

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ‘सुशासन तिहार’ के अंतर्गत हम प्रत्येक योजना के क्रियान्वयन और आमजन से रूबरू मिल उसके लाभान्वित होने की जमीनी हकीकत का आकलन कर रहे हैं।

इसी जनव्यापी अभियान के तहत सीएम साय ने जशपुर जिले के भैसामुड़ा गांव में ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के अंतर्गत निर्माणाधीन श्रीमती अनुसुइया पैंकरा जी के घर में श्रमदान किया। इस दौरान विधायक गोमती साय और ग्राम पंचायत सरपंच रोशन प्रताप सिंह भी उपस्थित थे।

सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इस योजना के माध्यम से गरीब, वंचित और जरूरतमंद परिवारों को अपने घर की छत और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।

Advertisement

error: Content is protected !!