रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

जशपुर में नाबालिग लड़की दुष्कर्म की गंभीर रिपोर्ट दर्ज करने में लापरवाही बरतने वाला टीआई आशीष तिवारी निलंबित

जशपुर 16 नवंबर ( रमेश शर्मा )
जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने सिटी कोतवाली में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म की गंभीर रिपोर्ट दर्ज करने में लापरवाही बरतने वाले टीआई आशीष तिवारी को निलंबित कर दिया है। एसपी ने राज-काज न्यूज को बताया कि बालिका दुष्कर्म का गंभीर अपराध को लेकर पुलिस की चूक बेहद गंभीर मामला है।


उल्लेखनीय है कि आरोपी शिक्षक के विरूद्ध शिकायत मिलने पर पुलिस ने पहले बच्ची की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था इसके बाद दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करने में सिटी कोतवाली पुलिस पर जानबूझ कर लापरवाही बरतने की बात को जशपुर एसपी ने गंभीरता से लिया है। इसी के फलस्वरूप बच्ची से दुष्कर्म के मामले में गति आने की उम्मीद की जा रही है।

Advertisement

error: Content is protected !!