रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

तमनार आंदोलन में पुलिस से मारपीट एवं बदसलूकी करने वाले ग्रामीणों पर पुलिस प्रशासन ने कसा शिकंजा…चार व्यक्ति हुए गिरफ्तार..



अंकित गोरख की रिपोर्ट

रायगढ़ 02 जनवरी – विगत दिनों तमनार में जनसुनवाई के विरोध में 14 गांव के ग्रामीणों ने मिलकर आर्थिक नाकेबंदी तथा आंदोलन शुरू किया था जिसने  कोल वाशरी के बाहर आंदोलनकारी अपना जमावड़ा लगाए हुए शांति पूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे पर अचानक पिछले शनिवार को उक्त आंदोलन में तब जनाक्रोश भड़क उठा जब पुलिस के द्वारा जबरन कोल ट्रांसपोर्टिंग एवं अन्य यातायात को सामान्य तथा सुचारू बनाने के लिए कार्यवाही के बीच एक व्यक्ति डंपर की चपेट में घायल हो गया था।

उसके बाद ग्रामीण और पुलिस की झड़प में तमनार टीआई कमला पुसाम भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी इसके अलावा कुछ दिनों से वायरल एक वीडियो भी देखा गया है जिसमें ग्रामीण एक महिला पुलिस कर्मी को डरा धमका रहे है तथा उसके साथ खींचातानी भी करते दिखाई दे रहे हैं।
उपरोक्त घटना के पश्चात माहौल सामान्य होने पर प्रशासन ने शांत आंदोलन के बीच पनपे हुडदंग करने वाले तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गया है इसके अंतर्गत आज चार ग्रामीणों को हिरासत में लिया गया है जिन पर बीएनएस की गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया गया है।

आगे भी इसी प्रकार इस घटना के आरोपियों की पहचान कर उन पर कार्यवाही करने की बात भी पुलिस के आला अधिकारी कह रहे है फिलहाल गिरफ्तार चार व्यक्तियों को जेल भेज दिया गया है।

Advertisement

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

error: Content is protected !!