रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

15 घंटे से लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन हुआ पस्त..कालोनियों में भरा पानी निगम आयुक्त उतरे मैदान में..


अंकित गोरख
रायगढ़ – शहर में पिछले एक सप्ताह में रुक रुक कर हो रही बारिश जो कि पिछले 15 घंटे से लगातार हो रही है, इससे आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।
एक ओर बारिश के कारण शहर में चल रहे जन्माष्टमी मेले की रौनक फीकी पड़ गई है वहीं दूसरी ओर शहर के गली मोहल्ले में जल भराव की समस्या भी खड़ी हो गई है।

पिछली रात से लगातार बारिश के कारण बेलादुला स्थित गुल मोहर कालोनी में भी जल भराव की स्थिति होने पर वहां के निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा जिसका मुख्य कारण एक निर्माणाधीन मकान भी बना जिसकी सामग्री रोड पर बिखरी होने के कारण वहां की नालियों से पानी निकासी नहीं हो पा रहा था जिस पर स्थानीय निवासियों ने निगम को सूचना देकर स्थिति को सुधारने का प्रयास किया है।



निगम आयुक्त उतरे मैदान में… नगर निगम आयुक्त ने जानकारी लगते ही तुरंत मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया तथा निर्माणाधीन मकान मालिक को लापरवाही के लिए फटकार लगाते हुए निगम अमले को लगाकर व्यवस्था बहाल कराई।
नोटिस एवं जुर्माना भी लगा – निगम आयुक्त ने लापरवाही के लिए मकान मालिक को जुर्माना लगाते हुए नोटिस भी दिया है जिससे कि भविष्य में कोई भी इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

क्या कहते हैं निगम आयुक्त

Advertisement

error: Content is protected !!