रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

जनजातीय गौरव कार्तिक उरांव जी का जन्म समारोह 29 अक्टूबर को अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा

जशपुर, 24 अक्टूबर ( रमेश शर्मा )
जनजातीय समाज के महान शिक्षाविद, समाजसेवी राष्ट्रजननायक कार्तिक उरांव जी का जन्म समारोह 29 अक्टूबर को अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा।इस समारोह में जनजातीय सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत की अगुवाई में छत्तीसगढ़, झारखंड सहित अनेक राज्यों से उनके समर्थक पहुंच रहे हैं।

  जनजातीय सुरक्षा मंच के प्रमुख नेता रोशन प्रताप सिंह ने आज बताया कि कार्तिक उरांव जी एक प्रमुख भारतीय आदिवासी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और वीर राजनेता थे। वे ओरांव जनजाति से संबंधित थे और झारखंड (तत्कालीन बिहार) के गुमला जिले के करौंदा लिटाटोली गांव में जन्मे थे। उन्होंने इंजीनियरिंग में नौ डिग्रियां प्राप्त की। वे लोहरदगा से तीन बार लोकसभा सांसद और एक बार विधायक रहे। आदिवासी समुदाय के अधिकारों, भूमि संरक्षण और सांस्कृतिक उत्थान के लिए जीवनभर संघर्ष किया। वे ‘अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद’ के संस्थापक भी थे। कार्तिक उरांव का जन्म 29 अक्टूबर 1924 को हुआ था,

सरगुजा में आयोजित कार्तिक उरांव जी का समारोह में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ और उड़ीसा,झारखंड के समर्थकों द्वारा आयोजित किया जाता है,इस दौरान आदिवासी सांस्कृतिक पर उनके विचार,सामाज के उत्थान पर उनकि योगदान तथा अन्य कार्यक्रम उत्साहपूर्वक सम्पन्न होंगे। इस दौरान नृत्य और श्रद्धांजलि सभाएं और स्मृति कार्यक्रम शामिल रहेंगे।

जनजातीय सुरक्षा मंच के प्रमुख सलाहकार प्रेमप्रकाश पांडेय ने बताया कि इस आयोजनों का उद्देश्य उनके योगदान को याद करना, आदिवासी संस्कृति को संरक्षित करना और युवा पीढ़ी को प्रेरित करना है।

सरगुजा में आयोजित कार्तिक उरांव जी का समारोह में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ और उड़ीसा,झारखंड के समर्थकों द्वारा आयोजित किया जाता है,इस दौरान आदिवासी सांस्कृतिक पर उनके विचार,सामाज के उत्थान पर उनकि योगदान तथा अन्य कार्यक्रम उत्साहपूर्वक सम्पन्न होंगे। इस दौरान नृत्य और श्रद्धांजलि सभाएं और स्मृति कार्यक्रम शामिल रहेंगे।

कार्तिक उरांव जी का स्मृति समारोह में जशपुर जिले के प्रमुख युवा नेता रम्मू शर्मा,बिश्शू शर्मा,पंडरी पानी की महिला सरपंच यशोदा सिदार, बटुराबहार की पुष्पा बाज, घरजियाबथान सरपंच शशि कांता पैंकरा, सूरजगढ़ सरपंच सरस्वती पैंकरा,चंदरपुर सरपंच नन्दनी पैंकरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी अपने समर्थकों की भारी भीड़ के साथ शामिल होंगे।

Advertisement

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

error: Content is protected !!