रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की टक्कर: सड़क दुर्घटना में 02 की मौत

पत्थलगांव 04 नवम्बर – पत्थलगांव थाना क्षेत्र के फुलेता चौक के समीप आज एक भीषण और दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने दो लोगों को जोरदार टक्कर मारते हुए कुचल दिया।

हादसा इतना भयावह था कि दोनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना आज फुलेता चौक के पास मुख्य मार्ग पर घटित हुई, जहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक लापरवाही पूर्वक अनियंत्रित होकर ट्रक ने दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस टीम मौके पर पहुँची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

error: Content is protected !!